2025 में वी मार्ट में जॉब कैसे पाएं? (V Mart Me Job Kaise Paye) 

पिछले तीन-चार सालों में वी मार्ट कंपनी की ग्रोथ काफी तेजी से हुई है और बड़े-बड़े शहरों में वी मार्ट के स्टोर मौजूद है। नियमित अंतराल पर कंपनी में वैकेंसी भी निकलती रहती है, यही कारण है, कि लोग इसमें जॉब भी करना चाहते हैं। 

V Mart Me Job Kaise Paye

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको वी मार्ट में जॉब कैसे पाएं (V Mart Me Job Kaise Paye) तथा वी मार्ट जॉब्स फॉर फ्रेशर्स (V Mart Jobs For Freshers) के बारे में जानकारी देंगे। 

वी मार्ट में जॉब कैसे पाएं? (V Mart Me Job Kaise Paye) 

वी मार्ट में जॉब करने के लिए आपके पास न्यूनतम दसवीं की डिग्री होनी चाहिए और आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, इसके अलावा यदि आप स्टोर मैनेजर तथा डाटा एंट्री की जॉब करना चाहते हैं, तो आपके पास 12वीं अथवा स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। 

वी मार्ट में जॉब खोजने के लिए आपको वी मार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा, जहां पर आपको नई जॉब ओपनिंग के बारे में जानकारी मिलेगी। आप Careers वाले ऑप्शन पर क्लिक करके वैकेंसी देख सकते हैं और अपनी योग्यता के मुताबिक जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

जॉब प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी वी मार्ट स्टोर पर जा सकते हैं, जहां पर आप स्टोर मैनेजर से संपर्क करके अपना रिज्यूम जमा कर सकते हैं और वैकेंसी खाली होने पर आपको जॉब मिल सकती है। 

वी मार्ट जॉब कांटेक्ट नंबर (V Mart Job Contact Number) 

यदि आप वी मार्ट में जॉब खोजने के लिए कांटेक्ट नंबर की तलाश कर रहे हैं, तो आप कॉरपोरेट ऑफिस नंबर 0124-4640030 पर कांटेक्ट कर सकते हैं, इसके अलावा आप cs@vmart.co.in पर ईमेल भेज सकते हैं। यदि आपके आसपास के शहर अथवा कस्बे में वी मार्ट का स्टोर खुला हुआ है, तो आप वहां से भी मैनेजर का कांटेक्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं अथवा जॉब के लिए सीधे तौर पर बात कर सकते हैं। 

वी मार्ट जॉब अप्लाई ऑनलाइन (V Mart Job Apply Online) 

वी मार्ट जॉब ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सर्वप्रथम आपको वी मार्ट की Official Website www.vmart.co.in पर विजिट करना होगा। 
  • होम पेज पर आने के पश्चात आपको Careers का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपको अपने शहर का चुनाव करना है तथा आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुने। 
  • उसके बाद आपको Apply Now का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करने पर आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता तथा वर्क एक्सपीरियंस के बारे में जानकारी देनी होगी। 
  • तत्पश्चात आपको PDF Format में अपना रिज्यूम अपलोड करना होगा। 

इस प्रकार से आप वी मार्ट जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

वी मार्ट जॉब्स फॉर फ्रेशर्स (V Mart Jobs For Freshers) 

वी-मार्ट में फ्रेशर्स के लिए समय-समय पर जॉब निकलती रहती है, जिसमें मुख्य रूप से कैशियर, डिलीवरी स्टाफ, स्टोर अस्सिटेंट तथा सेल्समैन की जॉब होती है। फ्रेशर्स के लिए 10वीं तथा 12वीं तक शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती है तथा  आमतौर पर अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है, हालांकि यदि आपने किसी स्टोर पर पार्ट टाइम जॉब किया हुआ है, तो इससे आपके सैलरी में इजाफा हो सकता है। 

फ्रेशर कैंडिडेट की लोकल भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए, क्योंकि ग्राहकों से आपको संवाद करना होगा और उन्हें प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देनी होगी, इसीलिए संचार कौशल को आपको बेहतर बनाना होगा। 

वी मार्ट जॉब वैकेंसी नियर मी (V Mart Job Vacancy Near Me) 

यदि आप अपने नजदीकी क्षेत्र में वी मार्ट जॉब वैकेंसी खोज रहे है, तो सबसे पहले आपको यह पता करना होगा, कि आपके नजदीकी क्षेत्र में वी मार्ट स्टोर कहां पर खुला है, तत्पश्चात आप वहाँ के मैनेजर से बात करके रिज्यूम सबमिट कर सकते हैं, इसके अलावा यदि आप किसी बड़े शहर जैसे लखनऊ, दिल्ली तथा चेन्नई में रहते है, तो आप जॉब ढूढ़ने के लिए विभिन्न ऑनलाइन जॉब पोर्टल जैसे Naukri.com, JobHai.com तथा Indeed.com का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वी मार्ट जॉब सैलरी (V Mart Job Salary) 

वी मार्ट जॉब सैलरी कर्मचारियों के अनुभव, शैक्षणिक योग्यता तथा पद के ऊपर निर्भर करता है। नीचे इस लेख में विभिन्न पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सैलरी के बारे में जानकारी दी गई हैं। 

#1. स्टोरकीपर 

स्टोरकीपर के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों की औसतन सैलरी प्रतिमाह 12,600 से लेकर 20,800 रूपए तक होती है। 

#2. सेल्समैन 

सेल्समैन के पद पर कार्यरत कर्मचारियों की औसतन सैलरी 10,000 से लेकर 19,800 रूपए तक होती है। 

#3. स्टोर अस्सिटेंट

स्टोर अस्सिटेंट का काम करने वाले कर्मचारियों को औसतन प्रतिमाह 10,000 से 16,500 रूपए तक मिलता है। 

#4. असिस्टेंट स्टोर मैनेजर

असिस्टेंट स्टोर मैनेजर की सैलरी प्रतिमाह लगभग 24,000 से 44,400 रूपए तक होती है, हालांकि इस पद पर काम करने के लिए आपके पास लगभग 4 से 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 

#5. जनरल मैनेजर 

वी-मार्ट में जनरल मैनेजर सीनियर लेवल का पद होता है, जिसकी मासिक सैलरी लगभग 2,55,000 से लेकर 3,78,000 रूपए तक होती है, हालांकि इसके लिए आपके पास MBA की डिग्री होने के साथ-साथ न्यूनतम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। 

महत्वपूर्ण बिंदु: इस लेख में वी मार्ट में जॉब करने वाले कर्मचारियों की अनुमानित सैलरी बताई गई है। विभिन्न लोकेशन के आधार पर सैलरी अलग-अलग हो सकती है। 

वी मार्ट जॉब्स इन लखनऊ कॉन्टेक्ट नंबर (V Mart Jobs In Lucknow Contact Number) 

यदि आप लखनऊ में वी मार्ट जॉब तलाश कर रहे हैं, तो आप JobHai.com की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं, जहां पर आपको HR का नंबर मिल जाएगा, जिनसे आप जॉब डिटेल प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा आप naukri.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं, वहां पर आप सेल्समेन, स्टोरकीपर तथा अपनी योग्यता के अनुसार  जॉब ढूंढ सकते हैं। 

FAQS – वी मार्ट में जॉब कैसे पाएं से संबंधित सवाल-जवाब

आइए इस लेख में वी मार्ट में जॉब कैसे पाएं से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. वी मार्ट का मालिक कौन है? 

वी-मार्ट के मालिक ललित अग्रवाल है तथा वह वी मार्ट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी है। 

#2. वी मार्ट इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें? 

वी मार्ट इंटरव्यू में कम्युनिकेशन स्किल तथा सेल्स से जुड़े हुए प्रश्न पूछे जाते हैं तथा वी-मार्ट कंपनी के बैकग्राउंड के बारे में भी कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं। 

#3. वी मार्ट किस देश का ब्रांड है? 

वी मार्ट एक भारतीय कंपनी है, जो घरेलू सामान तथा फैशन से जुड़े हुए प्रोडक्ट बेचती हैं। 

निष्कर्ष

इस लेख में वी मार्ट में जॉब कैसे पाएं (V Mart Me Job Kaise Paye) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top