नगर पंचायत में कौन कौन से पद होते हैं? (Nagar Panchayat Me Kaun Kaun Se Pad Hote Hai) 

नगर पंचायत में पदों की संख्या क्षेत्र की आबादी के ऊपर निर्भर करती है। कम आबादी वाले नगर पंचायत में कम पद निकलते हैं तथा अधिक आबादी वाले नगर पंचायत में अधिक पद निकलते हैं, हालांकि कुछ पद ऐसे होते हैं, जो प्रत्येक नगर पंचायत में शामिल होते हैं। 

Nagar Panchayat Me Kaun Kaun Se Pad Hote Hai

तो आइए इस लेख में जानते हैं, नगर पंचायत क्या है तथा नगर पंचायत में कौन-कौन से पद होते हैं (Nagar Panchayat Me Kaun Kaun Se Pad Hote Hai) 

नगर पंचायत क्या है? (Nagar Panchayat Kya Hai) 

नगर पंचायत एक नगरी निकाय की तरह होता है, जो गांव की अपेक्षा बड़ा होता है, लेकिन नगर की अपेक्षा छोटा होता है, अर्थात ऐसे गांव जो बहुत तेजी से नगरीकरण की तरफ अग्रसर होते हैं, उन्हें नगर पंचायत कहा जाता है। तहसील अथवा कस्बा को नगर पंचायत की श्रेणी में रखा जा सकता है। 

नगर पंचायत में कौन कौन से पद होते हैं? (Nagar Panchayat Me Kaun Kaun Se Pad Hote Hai) 

नगर पंचायत में होने वाले विकास कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न पदाधिकारी कार्य करते हैं, जिसमें निर्वाचित पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल होते हैं। 

निर्वाचित पदाधिकारी के तहत आने वाले पद 

#1. वार्ड सदस्य – नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड से एक मेंबर चयनित होता है, जो अपने वार्ड की समस्याओं को नगर पंचायत के सम्मुख प्रस्तुत करता है। 

#2. अध्यक्ष – जनता के द्वारा नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना जाता है, जो अपने नगर में होने वाले विकास कार्य की समीक्षा करता है। 

#3. उपाध्यक्ष – अध्यक्ष की अनुपस्थिति में नगर पंचायत में होने वाले सभी कार्यों की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष को संभालनी होती है। 

प्रशासनिक अधिकारी के तहत आने वाले पद 

#1. राजस्व निरीक्षक – राजस्व निरीक्षक नगर पंचायत में होने वाले टैक्स वसूली तथा संपत्ति रजिस्टर का पूरा ब्यौरा रखता है। 

#2. इंजीनियर – नगर पंचायत में होने वाले सड़क निर्माण कार्य अथवा सड़कों की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी इंजीनियर की होती है। 

#3. मुख्य नगर पंचायत अधिकारी – मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है, जो  नगर पंचायत में काम करने वाले स्टाफ तथा बजट का रिकॉर्ड रखता है। 

इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, चपरासी, गार्ड और सफाई निरीक्षक जैसे बहुत सारे पद हैं, जो नगर पंचायत के अंतर्गत आते हैं। 

नगर पंचायत में कितने वार्ड होते हैं?  (Nagar Panchayat Me Kitne Ward Hote Hai) 

नगर पंचायत में वार्डों की संख्या क्षेत्र की आबादी के ऊपर निर्भर करती है। आमतौर पर यदि किसी नगर पंचायत की आबादी 5,000 से 10,000 के बीच में है, तो 10-12 वार्ड हो सकते हैं, इसी प्रकार यदि किसी नगर पंचायत की आबादी 30,000 से अधिक है, तो वहां पर वार्डों की संख्या 25-30  हो सकती है। 

नगर पंचायत के कार्य क्या है? (Nagar Panchayat Ke Karya Kya Hai) 

  • नगर पंचायत का काम स्थानीय स्तर पर सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कराना है। 
  • स्थानीय लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना। 
  • अपने नगर को साफ रखने तथा शौचालय का प्रबंध करना। 
  • अपने नगर में नाली की व्यवस्था करना। 
  • अपने नगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना तथा मच्छर से बचाव के लिए छिड़काव करना। 
  • अपने नगर की जनता को सफाई के प्रति जागरूक करना। 
  • कच्चे मकान में रहने वाले लोगों के लिए उचित सुविधाएं मुहैया कराना। 

नगर पंचायत में कितनी सैलरी मिलती है? (Nagar Panchayat Me Kitni Salary Milti Hai) 

नगर पंचायत में मिलने वाली सैलरी राज्य तथा पद के ऊपर आधारित होती है, इसीलिए किसी भी पदाधिकारी की वास्तविक सैलरी बता पाना मुश्किल है, नीचे इस लेख में हमने आपको अनुमानित सैलरी के बारे में जानकारी दी है। 

वार्ड सदस्य को 2,000 से 10,000 रूपए का मासिक मानदेय मिल सकता है, इसी प्रकार से अध्यक्ष को 8,000 से 20,000 रूपए का मासिक मानदेय मिल सकता है, जबकि कुछ बड़े राज्यों में यह 25,000 रुपए तक भी हो सकता है, इसी प्रकार से उपाध्यक्ष की सैलरी 5,000 से 15,000 रूपए के बीच में हो सकती है। 

मुख्य नगर अधिकारी जिसे सीएमओ भी कहा जाता है, उसकी सैलरी 35,000 से 70,000 रुपए के बीच में हो सकती है, इसके अलावा सफाई कर्मी का वेतन 8,000 से 12,000 रूपए प्रति महीने तथा क्लर्क का वेतन 15,000 से 30,000 रूपए के बीच में हो सकता है। 

नगर पंचायत में कौन कौन सी सुविधाएं मिलती है? (Nagar Panchayat Me Kaun Kaun Si Suvidhaye Milti Hai) 

  • नगर पंचायत अपने नागरिकों के लिए ट्यूबवेल और हैंडपंप की व्यवस्था करता है, जिसे जल आपूर्ति में कोई बाधा ना पड़े। 
  • नगर पंचायत सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई करता है तथा प्रत्येक वार्ड में दो कूड़ेदान रखे जाते हैं, जिससे गंदगी ना फैले। 
  • नगर पंचायत नागरिकों को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव भी कराता है। 
  • नगर पंचायत द्वारा मुख्य गली तथा सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाया जाता है, जिससे रात में लोगों को आवागमन में कोई समस्या ना हो। 

नगर पंचायत कैसे बनता है? (Nagar Panchayat Kaise Banta Hai) 

आमतौर पर जिस क्षेत्र की आबादी 12,000 से 25,000 के बीच में होती है, उस क्षेत्र को नगर पंचायत बनने पर विचार किया जाता है। नगर पंचायत बनाने से पहले यह देखा जाता है, कि उस क्षेत्र में बाजार तथा मार्केट बढ़ रहा हो, वहां पर सड़क, पानी, बिजली की अच्छी सुविधा हो तथा वहां पर नए-नए जमीन की रजिस्ट्री हो रही हो, तत्पश्चात पंचायत और ब्लॉक स्तर पर चर्चा की जाती है तथा ग्राम पंचायत को भंग करके नगर पंचायत बनाया जाता है। 

FAQS- नगर पंचायत में कौन कौन से पद होते हैं से संबंधित सवाल जवाब 

आइए इस लेख में नगर पंचायत में कौन कौन से पद होते हैं से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. नगर पंचायत का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है? 

नगर पंचायत का सबसे बड़ा अधिकारी मुख्य नगर अधिकारी होता है, जिसे सीएमओ भी कहा जाता है। यह अधिकारी नगर पंचायत के सभी कार्यों की निगरानी करता है। 

#2. नगर पंचायत के सदस्य कौन होते हैं? 

प्रत्येक वार्ड में चुनाव कराया जाता है, जिसमें एक सदस्य चुना जाता है, वही नगर पंचायत का सदस्य कहलाता है। 

#3. नगर पंचायत के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं? 

नगर पंचायत के प्रमुख अंग में मुख्य नगर अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तथा सभासद शामिल होते हैं। 

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको नगर पंचायत में कौन-कौन से पद होते हैं तथा नगर पंचायत के कार्य क्या है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top